Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोनारी में शनिवार को सजेगा श्याम बाबा का दरबार, निकलेगी निशान यात्रा Shyam Baba's court will be decorated in Sonari on Saturday, Nishan Yatra will be taken out....

 


Jamshedpur (Nagendra) सोनारी स्थित लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर में 7 फरवरी शनिवार को भब्य 23 वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव मनाया जायेगा। जिसकी सभी पुरी कर ली गयी हैं। इसका आयोजन श्री श्याम सेवा संघ सोनारी के द्वारा किया जा रहा हैं। भजनो की अमृत वर्षा हेतु सुप्रसिद्ध भजन गायक आदर्श दधीच एवं मंच संचालन हेतु घाटशिला से शुभम अग्रवाल आ रहे हैं। दोपहर में विशाल शोभा यात्रा निकलेगी, जो दोपहर 12.30 बजे से सोनारी राम मंदिर से प्रारम्भ होकर सोनारी के मुख्य मार्गाे से गुजरती हुई आयोजन स्थल लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर जायेगी। 


श्याम भक्तों के स्वागत हेतु कार्यक्रम स्थल के पास तोरण द्धार भी बनाया जायेगा। श्याम बाबा का भब्य दरबार सजेेगा। साथ ही छप्पन भोग, अखंड ज्योत एवं विघुत सज्जा आकर्षण का केन्द्र होगा। इसे सफल बनाने हेतु मुख्य रूप से अशोक दीवान, श्याम अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, मनीष गर्ग, चेतन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रुपेश जैन, राजेश टोड़ी, कमल अग्रवाल, बजरंग वर्मा, राहुल अग्रवाल, विजय गुप्ता, विवेक अग्रवाल, विनोद दीवान आदि लगे हुए हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.