Jamshedpur (Nagendra) साउथ प्वाइंट स्कूल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, तनावमुक्त रहकर तैयारी करने एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधालय के प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए परीक्षा के डर को दूर करने, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन एवं संतुलित दिनचर्या पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपने प्रश्न एवं अनुभव साझा किए। वहीं मौके पर प्राचार्य जी ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक विकास में सहायक होते हैं और उन्हें परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने की सीख देते हैं। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।




































No comments:
Post a Comment