- विधायक के प्रश्न पर विभाग ने बताया पुरानी एम्बुलेंस खराब होने के कारण दूसरी तैनात की गई है
Upgrade Jharkhand News. विधायक जगत माझी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मनोरहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने संबंधी मामले को उठाया। विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से पूछा कि मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 108 एम्बुलेंस सेवा वाहन उपलब्ध कराया गया है। सिविल सर्जन के नियंत्रणाधीन होने के बावजूद मेंटनेंस के अभाव में अब संचालन के योग्य नहीं है। जिसे स्वीकार करते हुए बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनोहरपुर में 108 एम्बुलेंस उपलब्ध है एवं सम्मान फाउंडेशन द्वारा संचालित है।
जिसका निबंधन संख्या-एच01एफएल6035 है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनोहरपुर के अन्तर्गत आनन्दपुर प्रखण्ड के लिए एक अन्य 108 एम्बुलेंस, जिसका निबंधन संख्या-जेएच01सीएच0590 है, जो काफी पुरानी गाड़ी है एवं खराब है। लगभग 4 लाख किमी चल चुका है, मरम्मति के लिए चक्रधरपुर स्थित वर्कशॉप में दिया गया है, परन्तु पार्टस नहीं मिल पाने के कारण मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। वहीं सरकार ने जानकारी दी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनोहरपुर में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस वाहन संख्या- जेएच01सीजे7829 को तैनात कर दी गई है।




































No comments:
Post a Comment