Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai महाशिवरात्रि पर सुबह 11:11 बजे ‘नागबंधम’ का टीज़र लॉन्च करेंगे सुपरस्टार महेश बाबू Superstar Mahesh Babu to launch the teaser of 'Nagabandham' on Mahashivratri at 11:11 am

 


Mumbai (Chirag) साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली पैन-इंडिया फिल्मों में से एक मानी जा रही ‘नागबंधम’ हर नए अपडेट के साथ अपना बज और बढ़ा रही है। मेकर्स दमदार पोस्टर्स और दिलचस्प किरदारों के खुलासे करके एक्साइटमेंट को लगातार जिंदा रखे हुए हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है। अब जब फैंस इसके टीज़र का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो यह रोमांचक ऐलान किया गया है कि सुपरस्टार महेश बाबू महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह 11:11 बजे इसका टीज़र लॉन्च करेंगे।


मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ‘नागबंधम’ का टीज़र 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह 11:11 बजे महेश बाबू द्वारा रिलीज़ किया जाएगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा:


इस महाशिवरात्रि…

खामोशी टूटेगी। शक्ति जागेगी बहुप्रतीक्षित #NagabandhamTeaser को सुपरस्टार @urstrulyMahesh लॉन्च करेंगे  #NAGABANDHAM की दुनिया 15 फरवरी को सुबह 11:11 बजे रिलीज़ होगा एक मिथक। एक रहस्य। समय से परे एक नियति। ‘द सीक्रेट ट्रेज़र’ जैसे दिलचस्प टैगलाइन के साथ आ रही ‘नागबंधम’ उन रहस्यों और राज़ों की झलक देती है, जो पर्दे पर खुलने वाले हैं। ‘नागबंधम’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने संभाला है। फिल्म का निर्माण किशोर अन्नापु रेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है, और यह 2026 में पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तय है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.