Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एक्सएलआरआइ के ‘नेक्सकॉन 2026’ में 1500 युवाओं की भागीदारी, 4 स्टार्टअप्स ने किया लाइव पिच XLRI's 'Nexcon 2026' saw participation of 1500 youth, 4 startups made live pitches.

 


Jamshedpur (Nagendra) एक्सएलआरआइ के इनक्यूबेशन सेंटर ‘एक्सीड’ और छात्र संगठन ‘नेक्सोरा’ द्वारा आयोजित ‘नेक्सकॉन 2026’ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 1500  युवाओं ने भाग लिया। टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस स्टार्टअप समिट में 1000 प्रतिभागी ऑफलाइन और 500 ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज और एक्सीड के सीईओ प्रो. सुनील कुमार सारंगी ने किया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘शार्क टैंक’ की तर्ज पर लाइव पिचिंग सेशन रहा। 200 से अधिक स्टार्टअप्स में से कड़ी स्क्रीनिंग के बाद 4 स्टार्टअप्स—एक्सएल स्टाइड्स, योगिता बायोफार्मिंग, लेबर लिंक और हे-डू टेक—को निवेशकों के सामने अपना आइडिया प्रस्तुत करने का अवसर मिला।


मुख्य अतिथि नेस्टासिया की फाउंडर अदिति मुरारका अग्रवाल और उद्यमी-अभिनेता अरिजीत दत्ता ने युवाओं को जोखिम लेने और नवाचार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। “जीरो टू वन” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में निवेशकों और बैंक अधिकारियों ने फंडिंग व स्टार्टअप चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, बिप्स सरायकेला सहित विभिन्न संस्थानों के छात्रों और प्रोफेशनलों की सक्रिय भागीदारी रही। वहीं 4 स्टार्टअप्स ने किया लाइव पिच।

\


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.