Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा सेल में एमडीओ के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों की विशाल बैठक, 14 मार्च को रैली का ऐलान A massive meeting of workers and villagers against the MDO was held at Guwa Cell, and a rally was announced on March 14.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल में एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार संध्या लगभग 5 बजे गुवा रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में एक विशाल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में मजदूरों ने एकजुट होकर एमडीओ प्रणाली का विरोध करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि सेल प्रबंधन गुवा में एमडीओ प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रहा है, जिसका मजदूर संगठन और स्थानीय ग्रामीण मिलकर कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मजदूर एकजुट होकर संघर्ष करें तो एमडीओ को गुवा में लागू होने से रोका जा सकता है। 


उन्होंने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन धीरे-धीरे मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर रहा है। उदाहरण के तौर पर कोलकाता स्थित रुबी अस्पताल के गेस्ट हाउस को बंद कर दिया गया है, जिससे मजदूरों को इलाज के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुवा सेल में एमडीओ लागू करने की तैयारी के तहत बाहर की बड़ी कंपनियों जैसे केसीसी, एलएंडटी और मां सरला कंपनी को कार्य सौंपा गया है। यदि एमडीओ प्रणाली लागू होती है तो यहां वर्षों से काम कर रहे सप्लाई मजदूरों की स्थिति प्रभावित होगी और मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम लिया जा सकता है। इससे मजदूरों के अधिकारों और रोजगार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एमडीओ के विरोध में 14 मार्च शनिवार को गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष एक विशाल रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में रामा पांडे, अंतर्यामी महाकुड़, संजु गोच्छाईत, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के विश्वजीत तांती, चंद्रिका खंडायत, जानों चातर, नूतन सुंडी, प्रशांत चाम्पिया, सुशील पूर्ति, किशोर सिंह सहित काफी संख्या में मजदूर और ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.