Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में महिलाओं ने जमकर खेली होली, बच्चों और युवाओं में भी दिखा उत्साह Women in Guwa celebrated Holi with great enthusiasm, children and youth also showed enthusiasm.

 


Guwa (Sandeep Gupta) रंगों का पर्व होली गुवा क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान गुवा के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में महिलाओं ने एकजुट होकर जमकर होली खेली। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया। होली के मौके पर बच्चों और युवकों की टोली भी जगह-जगह रंग और गुलाल के साथ मस्ती करती नजर आई। युवा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए होली का जश्न मनाते दिखे। वहीं बच्चों ने पिचकारी और रंग-बिरंगे गुब्बारों से एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां साझा की। 


पूरे क्षेत्र में सुबह से ही होली का उल्लास देखने को मिला। लोग अपने घरों से निकलकर मित्रों और परिचितों के घर पहुंचे तथा अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान कई स्थानों पर सामूहिक रूप से होली मिलन समारोह भी आयोजित किए गए, जहां लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। होली के इस पावन अवसर पर लोगों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए रंगों के इस त्योहार को हंसी-खुशी के साथ मनाया। पूरे गुवा क्षेत्र में दिनभर होली की धूम और उल्लास का माहौल बना रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.