Guwa (Sandeep Gupta) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुवा सेल क्लब में 8 मार्च से 23 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर शाम महिला प्रतिभागियों के लिए मेहंदी एवं हेयर स्टाइल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने हाथों पर सुंदर और आकर्षक डिज़ाइन बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। वहीं हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में महिलाओं ने अलग-अलग प्रकार के आकर्षक हेयर स्टाइल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण और आनंदमय रहा। सभी महिलाएं आपस में मिलजुलकर कार्यक्रम का आनंद लेती नजर आईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को सामने लाना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रभूषण कुमार ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जब कोई महिला गुवा सेल में सीजीएम के पद पर पहुंचेगी, तब सभी महिलाओं को पूर्ण सम्मान और बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष शालू कुमार, सचिव जयश्री नंदकोलियर, श्वेता सिन्हा, पुष्पा सुमन, कविता देवांगन, गीता आनंद, गीता दास, डॉ. मोनिका भेंगरा, डॉ. पौलोमी सरकार, लिली भांग, बबली मालव, रजनी सुमन, निरुपमा दलाई, सुष्मिता सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।



No comments:
Post a Comment