Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-1 कंपनी में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन Annual Blood Donation Camp organized at Ramakrishna Forgings Limited, Plant-1 Company.

 


Jamshedpur (Nagendra) औद्योगिक क्षेत्र के फेज सात स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-1 कंपनी में रविवार को वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कंपनी के सीओओ शक्ति सेनापति ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे कंपनी के कर्मचारियों तथा मजदूरों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर और कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता है। 


उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से ऐसे पुण्य कार्य मे बढ-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया। जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 308 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान रक्तदान करने वाले सभी कर्मचारियों व अन्य लोगों को प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से गोवा से आए विष्णु साहू को 18वीं बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। 


शिविर के सफल आयोजन में कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (एचआर) रिंटू मुखर्जी, एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, मिथिलेश सिंह, प्रवीण कुमार, सुरक्षा अधिकारी चितरंजन सिंह, विवेक कुमार, हर्षल कुमार, सतीश महतो, जितेंद्र बारीक, विपेंद्र राय, यूनियन के कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव समेत अन्य अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.