Jamshedpur (Nagendra) टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम द्वारा न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर विश्व क्रिकेट में भारत का परचम लहराने पर जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सांसद श्री महतो ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस आक्रामकता, आत्मविश्वास और अदम्य साहस के साथ खेल का प्रदर्शन किया, उसने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया कि भारत अब हर मैदान में विजेता बनकर उभर रहा है। यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि देश की खेल प्रतिभा, अनुशासन और सामूहिक संकल्प की ऐतिहासिक मिसाल है।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों ही क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हर मोर्चे पर मात दी। यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। सांसद श्री महतो ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय से पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल है। टीम इंडिया ने विश्व क्रिकेट में भारत की ताकत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगी। उन्होंने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और देशभर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को इस शानदार और ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह विजय हर भारतीय के दिल में गर्व और उत्साह की नई ऊर्जा भरने वाली है।

No comments:
Post a Comment