ट्रस्टी को सौंपे नए प्रधान के चुनाव की जिम्मेदारी
Upgrade Jharkhand News. क़ौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने मानगो की सिख संगत से अपील की है कि वह आगामी 15 मार्च की आमसभा में सरदार भगवान सिंह का इस्तीफा ले और उन्हें घर भेज दे। तकरीबन पिछले 10 साल से वह प्रधान पद पर काबिज है और आम सभा के मौके पर ट्रक ट्रेलर के सिख ड्राइवर को लेकर पहुंच जाते हैं, जो मानगो के और जमशेदपुर के बाहर के होते हैं। इतना ही नहीं वह अपने साथ गुरुद्वारे में केश कत्ल करा रखे लोगों को ले आते हैं। जब कि उनका काम सिखी मर्यादा परंपरा सिद्धांत में परिपूर्ण लोगों को बैठक में आने देना चाहिए। वे किस मुंह से धार्मिक दीवान में लोगों को अमृत पान कर गुरु का सिख बनने का संदेश देते हैं जब कि आचरण उल्टा है।
कुलविंदर सिंह के अनुसार मानगों की सिख संगत को समझ जाना चाहिए कि वह केवल अपना और अपने धंधे का भला चाहते हैं और किसी का नहीं। क्या कारण है कि नगर परिषद चुनाव में मेयर सुधा गुप्ता के साथ नजर आते रहे जबकि सरदार बलजीत सिंह अथवा सरदार अवतार सिंह के लिए ना तो यह मोहल्ले में घूम कर वोट मांगे ना ही इनके कमेटी के लोगों ने? अब 15 मार्च को अच्छा मौका है। भगवान सिंह की तानाशाही को खत्म करना चाहिए? इन्हें गुरु महाराज की पावन हजूरी में कहा जाना चाहिए कि आपने बहुत सेवा कर ली है, मानगो को बख्श दीजिए और अब आप जाकर सेंट्रल कमेटी में सेवा दीजिये।
इसके साथ ही निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने की जिम्मेदारी ट्रस्टियों को दी जानी चाहिए। भगवान सिंह दादागिरी और गुटबाजी करते हैं और वह गुटबाजी छोड़ने वाले नहीं है?

No comments:
Post a Comment