Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बिष्टुपुर सत्यनारायण श्याम मंदिर में शिव कथा आज से 16 मार्च तक Shiv Katha at Bistupur Satyanarayan Shyam Temple from today till March 16

 


Jamshedpur (Nagendra) श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ का 17 वां वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन आज से 16 मार्च तक बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मंदिर (श्रीराम मंदिर के पीछे) में होने जा रहा हैं। इसका आयोजन शहर की धार्मिक संस्था मित्र कांवड संघ टाटानगर द्धारा किया जा रहा हैं। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष रामा कांत साह ने बताया कि शिव कथा का शुभारंभ मंगलवार 10 मार्च की सुबह 08 बजे कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से निकलेगी, जो कथा स्थल सत्यनारायण श्याम मंदिर तक जायेगी। चित्रकुट मधुसूदन सेवाधाम के प्रसिद्ध कथावाचक श्री स्वामी सूदर्शनाचार्य जी महाराज व्यासपीठ से श्री शिवकथा का प्रसंग रोजाना दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक सुनाएंगे। रोजाना सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन होगा। 


विशाल संकीर्त्तन 16 मार्च कोः- संस्था के मनीष कश्यप ने बताया कि शिवकथा के अंतिम दिन 16 मार्च सोमवार की शाम को बिष्टुपुर जलाराम भवन में 8 बजे से देर रात तक बाबा बासुकीनाथ का विशाल संकीर्त्तन होगा। इससे पहले पूजा और महाआरती शाम 7 बजे से होगी। प्रसाद एवं भंडारा का आयोजन भी होगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होगें। विशाल संकीर्त्तन में आमंत्रित कलाकार कोलकाता के संजय शर्मा ‘पवन‘, देवघर की रेणु झा सहित स्थानीय कलाकार अशोक आगीवाल और अनुभव अग्रवाल भजनों की शानदार प्रस्तुति देगें। मित्र कांवड संघ संस्था ने सभी श्रद्धालुओं से शिव कथा और संकीर्त्तन में आने का अनुरोध किया हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.