Jamshedpur (Nagendra) झारखंड स्टेट बर काउंसिल का मेंबरशिप चुनाव की जमशेदपुर कोर्ट परिसर में गहमा गहमी है और इसी बीच चुनाव प्रचार भी जोरों पर हैं। प्रत्याशी टेबल टू टेबल अधिवक्ताओं से अपने लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं कोर्ट परिसर के पुराने बार भवन में मतदान के लिए व्यवस्था की जा रही है। बैलट पेपर से चुनाव होना है , इसलिए मतपेटियां तैयार की गई है। यह चुनाव पूरे झारखंड स्तर पर होता हैं। झारखंड के सभी जिले में रजिस्टर्ड अधिवक्तागण अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं।
बताते चले कि झारखंड स्टेट बर काउंसिल में 23 सदस्य होते हैं जिनका चुनाव गुप्त मतदान के जरिए वैलेट पेपर से किया जाता है। इनमें 18 पुरुष सदस्य और तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होती है। दो सदस्य नॉमिनेट किये जाते हैं। चयनित 23 सदस्य झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। मेंबर को अगर 500 वोट मिलते हैं तो उनकी सदस्यता लगभग पक्की मानी जाती है।
थाना प्रभारी सीतारामडेरा ने मुआयना किया -उल्लेखनीय है कि चुनाव की तैयारियां चल रही है । 12 मार्च को वोटिंग है। सोमवार को चुनाव की व्यवस्था का मुआयना करने सीताराम डेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा कोर्ट पहुंचे। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एन दास से मुलाकात कर वोटिंग प्रक्रिया का जायजा लिया और वोटिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की । इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस मौके पर अध्यक्ष ने एक स्मार पत्र भी उन्हें सोपा।
अधिवक्ता पप्पू ने थाना प्रभारी को पॉकेट बुक भेंट स्वरूप दिया -इस मौके पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अलावा अधिवक्ता राहुल कुमार, कुलविंदर सिंह, श्रीकांत मौजूद रहे। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू द्वारा थाना प्रभारी को एक नए कानून 2023 का पॉकेट बुक भी प्रेम स्वरूप भेंट किया गया।

No comments:
Post a Comment