Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा "पप्पु" ने टीम इंडिया को दी बधाई..... India's historic victory in the T20 World Cup final, former BJP Mandal President Anmol Verma "Pappu" congratulated Team India...

 


Upgrade Jharkhand News. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम द्वारा न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर विश्व क्रिकेट में भारत का परचम लहराने पर भाजपा सुन्दरनगर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा "पप्पु" ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अनमोल वर्मा ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस आक्रामकता,आत्मविश्वास और अदम्य साहस के साथ खेल का प्रदर्शन किया,उसने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया कि भारत अब हर मैदान में विजेता बनकर उभर रहा है। यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि देश की खेल प्रतिभा,अनुशासन और सामूहिक संकल्प की ऐतिहासिक मिसाल है।


उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने बल्लेबाजी,गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों ही क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हर मोर्चे पर मात दी। यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय से पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल है। टीम इंडिया ने विश्व क्रिकेट में भारत की ताकत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगी।


 उन्होंने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों,कोचिंग स्टाफ और देशभर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को इस शानदार और ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह विजय हर भारतीय के दिल में गर्व और उत्साह की नई ऊर्जा भरने वाली है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.