Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur उलीडीह पुलिस ने 30 से 40 हजार रुपए कीमत के ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया Ulidha police arrested a youth with brown sugar worth Rs 30 to 40 thousand.

 


Jamshedpur (Nagendra) उलीडीह पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 2.07 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30-40 हजार रुपये बतायी गयी है. शुक्रवार को उलीडीह थाना प्रभारी मो शारीक अली ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 5 मार्च को सूचना मिली की स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर मकान में कुछ लोग अवैध रुप से ब्राउन शुगर का बिक्री कर रहे है . 


सिटी एसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल दोपहर में स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट पहुंची. तभी पुलिस को देखकर वहां एकत्रित लोग इधर उधर भागने का प्रयास करने लिये. इसी क्रम में पुलिस बल ने एक युवक को गिरफ्तार किया. वह मानगो थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप का रहने वाला उदय महतो (19) है. उसके पास से 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गयी. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.