Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राधा-कृष्ण संग फूलों की होली के दौरान वृंदावनमय हो उठा जुगसलाई , रामटेकरी मंदिर से निकली शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल Jugsalai became like Vrindavan during the Holi of flowers with Radha-Krishna, thousands of devotees participated in the procession that started from Ramtekri temple.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित राधा-कृष्ण संग फूलों की होली शोभायात्रा के दौरान जुगसलाई में हर ओर राधे-राधे के जयकारे, पुष्पवर्षा और भक्तिमय संगीत से पूरा वातावरण वृंदावनमय हो उठा । रामटेकरी मंदिर में राधा-कृष्ण की विधिवत आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा रामटेकरी रोड, मेन रोड, छप्पन भोग, गर्ल्स स्कूल रोड, नया बाजार, मारवाड़ी पाड़ा रोड एवं चौक बाजार से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हुई, जहां ठंडाई एवं अल्पाहार की व्यवस्था थी। यह भव्य शोभायात्रा देखते ही देखते श्रद्धा, उत्साह और रंगों के सागर में बदल गई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत, फल, अल्पाहार, चॉकलेट आदि की सुंदर व्यवस्था की गई थी, जिससे हर सहभागी के चेहरे पर मुस्कान झलकती रही। वृंदावन की तर्ज पर सभ्य, संस्कारित और बिना किसी अश्लीलता के होली उत्सव इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रही। 


विशेष आकर्षण के रूप में कलाकार धर्मेंद्र केजरीवाल द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी फ्लेवर नृत्य एवं जीवंत झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप गोयल, रमेश मेंगोतिया, अशोक अग्रवाल, अरुण बाकरेवाल एवं राजकुमार अग्रवाल के साथ रिंकू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित रूंगटा, राजीव केडिया, संतोष छापोलिया, राजकुमार सारस्वत, अश्विनी कुमार अग्रवाल, अंकित जवानपुरिया, संजय गर्ग, प्रभात अग्रवाल, निकेश चौधरी, संजय सरायवाला (संजू), अजय सरायवाला, मनोज गोयल, दिलीप काउंटिया, सुशील मित्तल, विवेक पुरिया, अशोक गोयल, देवनंद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, निर्मल काबरा, बिनोद सरायवाला एवं दिनेश काजारिया आदि का विशेष योगदान रहा। समाज के बुजुर्गों से लेकर युवाओं, महिलाओं और बच्चों तक हजारों लोगों ने एक साथ मिलकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। सभी ने एक स्वर में कहा- ऐसी होली, जो दिलों को जोड़े, वही सच्ची होली। समिति ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी समाज को जोड़ने वाले ऐसे भव्य, सांस्कृतिक एवं सकारात्मक आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.