Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मेयर बनने के बाद सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, साथ रहे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता After becoming the Mayor, Sudha Gupta paid a courtesy call to Chief Minister Hemant Soren and Kalpana Soren, accompanied by former minister Banna Gupta.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव में विजय प्राप्त करने के पश्चात पहली मेयर सुधा गुप्ता ने अपने पति और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा मानगो की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया. प्रचंड जीत के बाद सीएम की पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन ने सुधा गुप्ता एवं बन्ना गुप्ता का मुंह मीठा कराया. इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने कहा कि यह जीत मानगो की जागरूक जनता, माताओं-बहनों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों के विश्वास और समर्थन की जीत है. 


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुधा गुप्ता को जीत की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों के सशक्तिकरण एवं शहरी विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने मानगो के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. सुधा गुप्ता ने मुलाकात के दौरान मानगो क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में पेयजल की समस्या एवं कचड़े के निस्तारण की समस्या के साथ अन्य विकास योजनाओं का विस्तृत प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सहयोग का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने समस्याओं को ध्यान से सुना और निवाकरण का आश्वासन दिया. 


इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि "सुरक्षित, स्वच्छ, समृद्ध और विकसित मानगो" का निर्माण लक्ष्य हैं और इस दिशा में राज्य सरकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से तीव्र गति से कार्य किया जाएगा. अंत में सुधा गुप्ता ने कहा कि यह जीत जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है, और वे मानगो की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.