Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध छापामारी , नकली विदेशी शराब की पेटी व अन्य सामग्री बरामद Raid against manufacturing, storage and sale of illegal liquor, boxes of fake foreign liquor and other material recovered.

 


Jamshedpur (Nagendra) होली पर्व के मद्देनजर गैरकानूनी तरीके से शराब की बिक्री व जमाखोरी पर उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद की छापेमारी टीम ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध  गुप्त सूचना के आधार पर  2 मार्च को  एम०जी०एम थाना अन्तर्गत अवध डेंटल कॉलेज के सटे बने ऊंचे चहारदीवारी युक्त राजेश कुमार शर्मा के मकान परिसर पर छापेमारी कर परिसर में चल रहे अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का उद्भेदन किया। 


छापेमारी में विदेशी शराब को तैयार करने एवं उसे बोतलबंद करने हेतु आवश्यक सभी सामग्री जैसे स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों का खाली बोतल, भारी मात्रा में ढक्कन व बोतल सीलबन्द करने हेतु कॉर्क, बोतलों पर चस्पा किये जाने वाला विभिन्न ब्रांडों का लेबल, नकली उत्पाद आसंजक, शराब को रंग व फ्लेवर देने में प्रयुक्त केरामेल लीटर, प्लास्टिक के ड्रम में तैयार रंगीन विदेशी शराब तथा करीब 80 पेटियों में, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, रॉयल गोल्ड कप आदि ब्रांड का बोतल बन्द शराब बरामद किया गया है। कुल बरामद विदेशी शराब की मात्रा का आंकलन किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.