Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur विधायक पूर्णिमा साहू के हस्तक्षेप के बाद टाटा ट्यूब डिवीजन से निकाले गए सभी ठेका श्रमिकों की पुनर्बहाली का रास्ता हुआ साफ, कंपनी प्रबंधन से वार्ता के बाद बनी सहमती After the intervention of MLA Purnima Sahu, the way was cleared for the reinstatement of all the contract workers fired from Tata Tube Division, an agreement was reached after talks with the company management.

 


Jamshedpur (Nagendra) टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन, बर्मामाइंस के हॉस्पिटैलिटी सर्विस (हाउसकीपिंग) विभाग में वेंडर बदलाव के बाद हटाए गए मुखी समाज के ठेका श्रमिकों की पुनर्बहाली का रास्ता अब साफ हो गया है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के हस्तक्षेप के बाद टाटा स्टील प्रबंधन ने श्रमिकों को जल्द पुनः बहाल करने पर सहमति जताई है। शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील लीगल सर्विसेज बिल्डिंग में टाटा स्टील कॉरपोरेट रिलेशन विभाग के अधिकारी अमित सिंह एवं ट्यूब डिवीजन की एचआर शुभ्रा सिंह की मौजूदगी में मुखी समाज के प्रतिनिधियों और श्रमिकों के साथ वार्ता हुई। इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पोरेश मुखी, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा भी मौजूद रहे। बैठक में हटाए गए श्रमिकों को शीघ्र ही पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया।


गौरतलब है कि हाल ही में वेंडर बदलाव की प्रक्रिया के तहत टाटा ट्यूब डिवीजन में कार्यरत मुखी समाज के करीब 40 ठेका श्रमिकों को काम से बैठा दिया गया था। इसके विरोध में बर्मामाइंस हरिजन बस्ती के श्रमिकगण मुखी समाज के प्रमुख लोगों एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पोरेश मुखी के नेतृत्व में धरना पर बैठे थे। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील कॉरपोरेट रिलेशन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर श्रमिकों की समस्या से अवगत कराया और उनके पुनर्बहाली की मांग उठाई। इसके बाद कंपनी के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और श्रमिकों से मांगपत्र लेकर शुक्रवार तक समाधान का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को हुई वार्ता में सकारात्मक निर्णय होने के बाद श्रमिकों में खुशी और संतोष का माहौल है। सभी श्रमिकों ने विधायक पूर्णिमा साहू एवं कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार जताया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.