Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा पिगमेन्टस के सीएसआर में आज से नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा Tata Pigments' CSR initiative to organise eye camps from today

 


Jamshedpur (Nagendra) भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का 810वां नेत्र शिविर टाटा स्टील समुह की कम्पनी टाटा पिगमेन्टस लि. के सीएसआर अभियान के तहत आज से 16 मार्च तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने आगे बताया कि शऩिवार को लोहिया नेत्रालय में नेत्र शिविर की शुरुआत नेत्र रोगियों के जांच के साथ होगी, जिसमें मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशऩ के लिए करने के साथ ही आंखों की अन्य बीमारियों के प्रभावित नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार चिकित्सीय परामर्श व दवा प्रदान कर विदा किया जायेगा। उपयुक्त मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 15 मार्च को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी। सोमवार 16 मार्च को ऑपरेशन कराये मरीजों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा व आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा।


पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान के साथ प्रोजेक्ट उल्लास में भी सहयोगी बना रेडक्रॉस - भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर टी.बी. मुक्त भारत की महत्वकांक्षी योजना के तहत पिछले चार वर्षों से चलाये जा रहे प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जहां जरूरतमंद टी. बी. मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्रियों का एक महीने का सामान पोषण किट के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। उसी कड़ी में मिर्गी मरीजों के देखभाल एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए चलाये जा रहे प्रोजेक्ट उल्लास के तहत जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 50 मिर्गी मरीजों के लिए प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मदद की योजना इस माह से शुरु की गयी है। इसी माह 17 मार्च को टी. बी. मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन साकची से किया जायेगा। इस अवसर पर टी.बी. मरीजों के बीच उनकी जरूरत के पहनने योग्य कपड़े भी वितरित किये जायेंगे। उपरोक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.