Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय नेशनल साइंस डे का समापन Conclusion of the two-day National Science Day organised at the Graduate College.

 


Jamshedpur (Nagendra) ग्रेजुएट कॉलेज में विज्ञान विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल साइंस डे सफलता पूर्वक संपन्न हो  गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल्हान यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ रंजीत कुमार करण रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि का स्वागत कॉलेज की प्राचार्य डॉ वीणा सिंह  प्रियदर्शी ने पौधा, उत्तरीय और उपहार देकर किया। मुख्य अतिथि डॉ करण ने अपने वक्तव्य में महान नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय वैज्ञानिक की डॉक्टर सी वी रमन के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके खोज और अनुसंधान को बहुमूल्य बताया। प्राचार्य डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी ने कहा की विज्ञान से हर कोई देश की प्रगति में योगदान दे ना कि इसके विध्वंसक रूप को चुने।


मंच संचालन रसायन शास्त्र विभाग की  डॉक्टर  अरूंधती ने किया। विषय प्रवेश गणित विभाग अध्यक्ष  डॉ सविता मिश्रा एवं  रसायन शास्त्र विभाग अध्यक्ष  डॉ बनश्री ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने ओम से जिनोम पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। नेशनल साइंस डे के कल के प्रोग्राम में किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा भाषण, पोस्टर, मॉडल, क्विज के  विजेताओं  को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम संयोजक भौतिक विभाग की प्रोफेसर प्रतिमा सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में विज्ञान विभाग के  प्रोफेसर फरजाना नईम,डॉक्टर सुलेखा कुमारी, डॉ श्वेता शर्मा, डॉ नम्रता का विशेष योगदान रहा।  कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं छात्र  उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.