Upgrade Jharkhand News. मानगो नगर निगम के उप महापौर राहुल सिंह कश्यप ने गुरुवार की संध्या जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। श्री राय ने उन्हें उन्हें उप महापौर निर्वाचित होने पर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। सरयू राय और आशुतोष राय ने उप महापौर का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
राहुल सिंह ने श्री राय से आग्रह किया कि मानगो नगर निगम को सही तरीके से चलाने में आपके सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत है। इस पर श्री राय ने कहा कि वह सहयोग करेंगे। निगम में जो सही काम हो, वो आप लोग करें और गलत कार्य होने न दें। नगर निगम क्षेत्र में पानी की बड़ी समस्या है। सबसे पहले पेयजलापूर्ति को सुचारू बनाने की दिशा में कार्य करें। इस मौके पर आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, अभय, शुभम, हरे राम उर्फ हरि, आदित्य आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment