Jamshedpur (Nagendra) मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का होली मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धालभूम क्लब आमबगान में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मारवाड़ी सम्मेलन के अध्य्क्ष बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर समाजसेविका सुधा गुप्ता उपस्थित हुए।
मिलन समारोह में बरसाना वाली लट्ठमार होली का हुआ भव्य आयोजन -मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की उपस्थित समाज के पुरुष महिलाओं बच्चों ने जमकर बरसाना वाली लठमार होली खेली जिसकी अद्भुत दृश्य देखते ही बन रही थी। लोगों में खूब दिखा उत्साह। होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से ओमप्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, पुनीत काउंटिया, बबलू अग्रवाल मिनी, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, निर्मल पटवारी, संजय सेकसरिया, ऋषभ चेतानी, राहुल चौधरी, लालचंद अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, अंशुल रिंगसिया, कुशल गनेडिवाल, समेत श्याम जागरण मंच, राधा रानी परिवार आदि की सार्थक भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment