Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur विधायक सरयू राय के बिस्टुपुर आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित Holi Milan function organised at MLA Saryu Rai's Bistupur residence

 


Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिस्टुपुर स्थित आवास पर गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।


समारोह का माहौल पूरी तरह होली के रंगों में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाते हुए समाज में प्रेम और एकता का संदेश दिया। विधायक सरयू राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का पर्व है। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।


कार्यक्रम में आए लोगों ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पारंपरिक पकवानों और मिठाइयों का भी लोगों ने आनंद लिया। समारोह में शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, व्यापारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.