Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में प्राकृतिक का महापर्व सरहुल बड़े धूमधाम से मनाया गया, विराट एवं भव्य शोभा यात्रा निकाला गयाThe great natural festival Sarhul was celebrated with great pomp in Jamshedpur, a huge and grand procession was taken out.

 


Jamshedpur (Nagendra) प्रतिवर्ष के भांति इस साल भी केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जिसमे लाखो लोग शामिल हुए। इससे पूर्व सुबह के समय सभी सरना स्थलों पर आदिवासी समाज के महिला पुरुषों ने पूजा अर्चना कर सभी के खुशहाली की प्रार्थना किया। पूजा के दौरान फल,फूल,दूध, और धूप धूवन अर्पित कर अपने परिवार एवं समाज के समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सभी लोग अपने पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ सीतारामडेरा में एकत्रित हुए और शोभायात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम द्वारा विभिन्न समाज के अगुवाओं,समाजसेवियों,बुद्धिजीवियों, राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत व सम्मानित किया गया। 


सम्मानित होने के उपरांत शोभायात्रा सीतारामडेरा से प्रारम्भ होकर लाको बोदरा चौक, एग्रिको सिग्नल, भालूबासा चौक,साकची मुख्य गोलचक्कर तक पहुँचा, जहाँ बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शोभायात्रा के दौरान अपने पारंपरिक परिधान पहने हुए विभिन्न प्रकार के आदिवासी वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हुए आगे बढ़े। वहीं मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, रतन महतो , शंभू मुखी ,अशोक बिरुआ, मानकी राम बिरुआ, बीटू सामद , विनेश सामद, पंकज कलाउंडिया, संजय तिर्की , गणेश गोप , वीर सिंह , बबलू मुंडा , जगदीश मुंडा , बासुदेव पूर्ति समेत केंद्रीय सरहुल पूजा समिति , ओलिडीह ग्राम सभा 12 मौजा मानगो आदिवासी समाज , हो सभा , युवा महासभा आदि से जुड़े हजारों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होकर शोभा बढ़ाई और साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.