Upgrade Jharkhand News. पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय न्यू बाराद्वारी जमशेदपुर का वार्षिकोत्सव - 2026 समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशिष्ट अतिथि आशीष कुमार पाण्डेय जिला शिक्षा अधीक्षक, राजदेव सिन्हा, प्रख्यात साहित्यकार, डॉ बी एन प्रसाद पूर्व प्राचार्य एल बी एस एम महाविद्यालय, डॉ मीता तरफ़दार, सेवानिवृत मुख्य वैज्ञानिक एन एम एल, एवं एस पी सिंह पूर्व शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. अतिथियों का स्वागत प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पीएम श्री विद्यालयों के मिशन और विज़न की व्याख्या की. कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई.
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय के पूर्व छात्र एवं समाजसेवी अचिन्तम गुप्ता एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर महतो एवं विद्यालय के शिक्षक डॉ शुभेंदु घोष को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया. वर्ष 2025-26 में विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को एन आई टी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बलराम अम्बादे ने भी सम्बोधित किया. डॉ राजदेव सिन्हा ने वार्षिकोत्सव को भूतकाल का अवलोकन आज का प्रदर्शन एवं भविष्य का दिग्दर्शन बताया. सञ्चालन बबिता एवं अनुपमा ने किया.


No comments:
Post a Comment