Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, संदीप बने महासचिव Jharkhand Bangabhashi Coordination Committee's new executive committee formed, Sandeep becomes general secretary

 


Upgrade Jharkhand News. झारखंड बंग भाषी समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इस दौरान चित्रदीप भट्टाचार्य को को ऑप्ट कर सदस्य के रूप में शामिल करते हुए नई कमिटी को अंतिम रूप दिया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में विकास मुखर्जी को अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नेपाल चंद्र दास (ग्रामीण) और परेश कुमार नंदी (शहर) को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर अरुण दासगुप्ता, गोबिंद मुखर्जी, तरुण कुमार आदक, पूर्वी घोष और बनश्री सरकार को शामिल किया गया है। वहीं, संदीप सिन्हा चौधरी को महासचिव नियुक्त किया गया है।  


सह-सचिव के रूप में उदय सोम, प्रद्युत घटवारी, आशीष मंडल, सोमा घोष और सुलेखा डे को जिम्मेदारी दी गई है। सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी सौमी सेन बोस को सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी के रूप में चित्रदीप भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया है। आर्थिक नियंत्रक एवं योजनाकार की भूमिका संजय कुमार बागची निभाएंगे। कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप महतो और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में दिलीप चटर्जी को चुना गया है। पोटका विधानसभा प्रभारी के रूप में रवींद्रनाथ दास तथा बहरागोड़ा एवं घाटशिला विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रद्युत कुमार घटवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तरुण बोस, दीपिका बनर्जी, अनुप कुमार दास, परितोष बोस, अरूप कुमार चौधरी, पंपा गांगुली, गणेश प्रसाद दास, सुप्रिया माईती, अभिषेक सिंह, शिल्पी सिंह और प्रसेंजीत बड़ुआ को शामिल किया गया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.