Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद के महिला खिलाडियों को मेयर एवं विधायक ने किया सम्मानित On International Women's Day, the Mayor and MLA honored the women players of Dhanbad.

 


Jamshedpur (Nagendra) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आई सी ऑफ इंडिया के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी तारक नाथ दास ने धनबाद के राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाडियों एवं प्रशिक्षकों को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में सरायढेला स्थित सिंह मेंशन में धनबाद के वर्तमान मेयर संजीव सिंह एवं झरिया के विधायक रागनी सिंह के हाथों महिला खिलाडियों को मुकुट पहना कर और बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मेयर संजीव सिंह ने सभी महिला खिलाडियों को बधाई दिए एवं कहा कि धनबाद के खेल एवं खिलाड़ियों का प्रगति हेतु हर संभव हमारा प्रयास जारी रहेगा।


जिसमें – अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी – वैष्णवी पाण्डेय, अंतर्राष्ट्रीय बुड बॉल एवं राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी – रिंकू कुमारी,राष्ट्रीय एथलीट -सुजापा ठाकुर, राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी – आकृति, राष्ट्रीय आर्चरी खिलाड़ी – नोमीता टुडू, राष्ट्रीय खोखो एवं एथलेटिक्स खिलाड़ी – पापिया सिंघा राय, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी – मंजूरी पाण्डेय, राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी – मधु कुमारी, राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी – मौली समानता, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी – जय श्री को सम्मानित किया गया l इस अवसर पर धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव आचार्य कमलेश कुमार पाण्डेय एवं जिला मलखंभ संघ के सचिव तारक नाथ दास, टाटा के फुटबॉल प्रशिक्षक अनील लाल उपस्थित होकर सभी महिला खिलाडियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का बधाई दिए l



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.