Jamshedpur (Nagendra) लॉयर्स डिफेंस के तत्वाधान में साकची स्थित धालभूम क्लब सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें जमशेदपुर जिला बार संघ के 100 से अधिक महिला अधिवक्ता उपस्थित हुए । कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी महिला अधिवक्ता क्रमशः मुख्य अतिथि के रूप में वरीय अधिकवक्ता अमरजीत कौर बिस्वास ,स्टेट बार के उम्मीदवार विनीता सिंह, शिल्पी प्रसाद,रंजना पांडेय एवं जिला बार संघ के सेक्रेट्री सह स्टेट बार के उम्मीदवार कुमार राजेश रंजन S.L no. (33) सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। लॉयर्स डिफेंस के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।
वहीं स्वागत भाषण लॉयर्स डिफेंस के कोषाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे पूरे । वहीं कार्यक्रम का संचालन लॉयर्स डिफेंस के संस्थापक सह अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव ने किया। कुछ महिलाएं भी अपने विचार रखे एवं हर वर्ष कार्यक्रम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान के उपरांत लॉयर्स डिफेंस के द्वारा लंच की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लॉयर्स डिफेंस के महासचिव नवीन प्रकाश , संयुक्त सचिव बिनोद मिश्रा,उपाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, विद्युत नंदी, केशव सिंह, बिनोद सिंह, अजय कुमार , नीरज कुमार, संजय कुमार,दीपक कुमार , दिवाकर आदि का सहयोग रहा । कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता के रूप में रंजना श्रीवास्तव, पूनम कुमारी, बिंदु वर्मा ,सीमा कुमारी, कोकिला कुमारी ,गीता कुमारी, फूल बिरुवा, रूबी आचार्य,कल्पना कुमारी,पम्मी मिश्रा ,कमला कुमारी,मीनू कुमारी,प्रियंका शर्मा आदि अधिवक्ताएं सक्रिय रूप से भाग लिया।

No comments:
Post a Comment