Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur समृद्ध किसान ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत : सांसद बिद्युत बरण महतो Prosperous farmers are the real strength of self-reliant India: MP Bidyut Baran Mahato

 


Jamshedpur (Nagendra) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत देशभर के करोड़ों किसान भाइयों के खाते में ₹18,640 करोड़ से अधिक की 22वीं किस्त हस्तांतरित किए जाने पर जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सांसद श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि प्राप्त होती है, जिससे उनकी खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार ठोस कदम उठा रही है। आज किसानों को तकनीक, आधुनिक खेती, सिंचाई सुविधाओं और आर्थिक सहयोग से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। सांसद श्री महतो ने कहा कि समृद्ध और सशक्त किसान ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने देशभर के किसानों को इस किस्त के लिए बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.