Jamshedpur (Nagendra) शास्त्री नगर कदमा में मंगलवार को सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम सावित्री बाई फुले सेवा दल जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित की गई। इस मौके पर सावित्री बाई फुले के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया और उनके बारे में बताया गया कि सावित्री बाई भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं प्रमुख समाज सुधारक और कवयित्री थीं, जिन्होंने 1848 में पुणे के भिड़ेवाड़ा में अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला।
उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा और छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया, विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया और 'सत्यशोधक समाज' के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश भगत, रुपेश कुमार ठाकुर, अजीत कुमार भगत,अमन,रोहन, अंकित, अंजलि, प्रिया, खुशी कुमारी, अवधेश कुमार, विनोद कुमार रजक, उमेश राम ,महेश भगत सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment