Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गोपाल मैदान में मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा आज एवं कल दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा A two-day program will be organized by Mithila Cultural Council today and tomorrow at Gopal Maidan.

 


Jamshedpur (Nagendra) शहर में मिथिला समाज की अग्रणी संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा गोपाल मैदान बिस्टुपुर में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आज एवं कल किया जा रहा है। जिसमें जमशेदपुर में रहने वाले हजारों मैथिल, परिवार सहित भाग लेते हैं ।उक्त कार्यक्रम के द्वारा मैथिलीक़ परंपरा,संस्कृति, लोक-गायन, भाषा-साहित्य का संवर्धन एवं संरक्षण करने का प्रयास किया जाता रहा है ,ताकि आने वाला पीढ़ी अपनी परंपरा, विरासत की पहचान को सीख सके एवं संभाल सके और अपने आने वाले पीढ़ी को बता सके। मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति ,लाल दास, चंदा झा, हरिमोहन झा, गोविंद दास, ज्योतिश्वर ठाकुर, सुभाष चंद्र यादव, मनमोहन झा आदि प्रसिद्ध मैथली लेखकों, कवियों की पुस्तकों का स्टॉल लगाया जाएगा ।जिससे भाषा और साहित्य समृद्धि हो सके। लोग मैथिली लेखकों की रचनाओं को पढ़ें एवं उसका प्रचार प्रसार हो। मिथिला व्यंजन, पकवान, खान-पान हेतु अलग से आनंद मेला का आयोजन मिथिलानी समूह द्वारा किया जा रहा है।जिसे मिथिलांचल वासी बहुत ही प्रेम व स्वाद के साथ ग्रहण करते हैं। 


मिथिलांचल की पहचान हस्तकला, मिथिला पेंटिंग का स्टॉल लगाया जाएगा जिसमें सिक से बनी वस्तु, पेंटिंग युक्त भिन्न-भिन्न वस्त्र, पाग, शॉल, साड़ी, धोती,गमछा आदि होते हैं। जिसे मिथिला वासी अपनी परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु चाव से खरीदते एवं पहनते हैं। इसके साथ ही मैथिल समाज में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वालों को मंच से "मिथिला गौरव सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवती को समर्पित भाव नृत्य,भगवती वंदना कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। येही नहीं कार्यक्रम को आकर्षक बनाने हेतु मिथिलांचल के प्रसिद्ध मैथिली गायक, गायिकाओं-  कुंज बिहारी मिश्र, विकास झा ,जुली झा, मिथिला के प्रसिद्ध उदघोषक रामसेवक ठाकुर को बुलाया गया है। इसके साथ ही शहर के प्रसिद्ध गायक-गायिकाओं पंकज झा, मिथिलेश मिश्रा, दिव्य रत्न, किरण झा,शंकर नाथ झा आदि कलाकारों द्वारा दोनों दिन प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने हेतु भिन्न-भिन्न समितियां पंडाल निर्माण समिति, स्वागत समिति मंच व्यवस्था समिति, स्वागत समिति, प्रशासन समिति, कलाकार प्रबंधन समिति, स्टॉल व्यवस्था समिति, प्रचार  समिति, आनंद मेला समिति, भोजन व्यवस्था समिति, प्रेस प्रभार समिति, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था समिति, बिजली पानी मैदान व्यवस्था समिति एवं चंदा समिति का गठन किया गया है, ताकि दोनों दिन कार्यक्रम में उपस्थित हजारों मिथिलांचल वासी को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। इस वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी दो महीना पहले से मिथिला सांस्कृतिक परिषद के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। 


12 मार्च 2026 को गोपाल मैदान से प्रचार रथ रवाना किया गया जो जमशेदपुर के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम के बारे में प्रचार कर रहा है । इस संवाददाता सम्मेलन में मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने बताया कि सांस्कृतिक समारोह में मिथिला गौरव सम्मान और मिथिला प्रतिभा सम्मान के रूप में बीस मिथिला भाषा भाषियों का सम्मान किया जाएगा श्री ठाकुर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम पांच बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि द्विदिवससीय सांस्कृतिक समारोह के पहले दिन अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा सदस्य विधुत वरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा सदस्य सरयू राय, समाज सेवी विकास सिंह, अमरप्रीत सिंह काले आदि अन्य कई अतिथि मौजूद रहेंगे श्री ठाकुर ने कहा कि पुरे कोल्हान से मिथिला भाषा भाषियों का जुटान करीब दस हजार लोगों का जुटान गोपाल मैदान बिष्टुपुर में होगा श्री ठाकुर ने कहा कि मिथिला व्यंजन के रूप में माछ और भात का भी प्रमुखता से व्यवस्था रखा गया है । जमशेदपुर के दूरस्थ हिस्सा में रहने वाले मैथिल परिवारों को सुरक्षित कार्यक्रम स्थल पर लाने एवं घर वापसी के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। गोविंदपुर, जेम्को, मोहरदा, बारीडीह बस्ती, बागबेड़ा, आदित्यपुर एवं गम्हरिया के लिए बस की सुविधा निःशुल्क परिषद द्वारा की गई है। 


कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद, विधायक, वरीय जनप्रतिनिधि एवं नेतागण,के साथ-साथ वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं प्रेस मीडिया के बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। मिथिला सांस्कृतिक परिषद के इस द्वि-दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत झा, सहायक महासचिव राजेंद्र कुमार कर्ण, शिवचंद्र झा, अखिलेश झा, उपाध्यक्ष कैलाश झा,पंकज कुमार राय, अनिल कुमार झा, आकाश चंद्र मिश्र, संयुक्त सचिव पंडित विपिन झा, गोपाल जी चौधरी, गोपाल चंद्र झा, आंतरिक अंकेक्षक अनिल कुमार झा,प्रेस प्रवक्ता राजेश झा सिदगोड़ा,सहित कार्यकारिणी सदस्य ललन चौधरी, प्रमोद झा, सुरेश झा, चंद्रभाल झा, अमर कुमार झा,राजेश झा जेम्को,देवेंद्र झा, शंकर नाथ झा, मिथिलेश झा ,माला चौधरी ,राजीव मिश्रा, विलास झा, अमित कुमार चौधरी,नवीन कुमार,किशोर मिश्रा, संजीव झा, विवेकानंद झा,राजेश कुंवर,प्रमोद कुमार दास, अनिल कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र झा, धीरेंद्र झा,विवेकानंद झा, अमितेश कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान एवं मेहनत रहा। संवाददाता सम्मेलन में कल परसों होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रेस प्रभारी राजेश झा सिदगोड़ा,राजेंद्र कुमार कर्ण ,प्रमोद कुमार झा, पंडित विपिन झा एवं सोमनाथ मिश्रा द्वारा दिया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.