Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai 16 से 21 जून तक कुरुक्षेत्र में होगा क्रिकेट का महाकुंभ The grand cricket event will be held in Kurukshetra from June 16 to 21.

 


  • आकाश चोपड़ा की मौजूदगी में कुरुक्षेत्र से गूंजा क्रिकेट का जोश
  • कुरुक्षेत्र में ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का भव्य आगाज़
  • कुरुक्षेत्र से शुरू हुई ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग
Mumbai (Anil Bedag)  हरियाणा की ऐतिहासिक धरती कुरुक्षेत्र एक बार फिर खेल उत्साह से सराबोर होने जा रही है। यहां क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत हुई है, जब ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग (सीजन-1, नॉर्थ ज़ोन) का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया तथा युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। 
उमरी (कुरुक्षेत्र) में आयोजित इस ग्रैंड लॉन्च समारोह में आयोजकों ने लीग के पोस्टर और जर्सी का अनावरण किया। समारोह के दौरान खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय खेल प्रतिभाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लीग के चेयरमैन सोमनाथ गाबा, फाउंडर रवि कुमार गाबा, विनय कंबोज और हरिपुर (यमुनानगर) सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे। ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का आयोजन 16 जून से 21 जून के बीच समाना बाहु (कुरुक्षेत्र) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे।

आयोजकों का लक्ष्य इस लीग को नॉर्थ ज़ोन की प्रमुख टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शामिल करना है, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच मिल सके। पोस्टर और जर्सी के अनावरण के बाद आकाश चोपड़ा ने खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों के साथ अपने क्रिकेट अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यदि किसी खिलाड़ी में प्रतिभा है तो उसे आगे बढ़ने के लिए मंच मिलना चाहिए और ऐसी लीग उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होती हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में टेनिस क्रिकेट के प्रति लोगों में जबरदस्त क्रेज और जुनून देखने को मिलता है और यह लीग कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देने का काम करेगी।


उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट भारत के दिलों में बसता है और इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर देती हैं। उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने की अपील भी की।
लीग के चेयरमैन सोमनाथ गाबा ने बताया कि यह प्रतियोगिता टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है और टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जबकि इसका संचालन अल्टीमेट इवेंट मेकर्स एलएलपी द्वारा किया जाएगा। लीग में कुल 12 टीमें भाग लेंगी और प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होंगे। साथ ही एक खिलाड़ी की आयु 35 वर्ष से अधिक भी हो सकती है।


लीग के फाउंडर रवि कुमार गाबा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 15 अप्रैल से राजस्थान में शुरू होगी।
इस अवसर पर आकाश चोपड़ा ने क्रिकेटरों रोहित चंडीगढ़िया, आशु (यमुनानगर ), अमन मांझी, डैनी मांडी और प्रिंस कंबोज को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.