Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai कोक स्टूडियो भारत सीजन 4: लोक धुनों और नई आवाज़ों का दमदार संगम Coke Studio India Season 4: A powerful blend of folk tunes and fresh voices

 


Mumbai (Anil Bedag)  भारत के लोकप्रिय म्यूज़िक प्लेटफॉर्म कोक स्टूडियो भारत ने अपने चौथे सीजन का ऐलान करते हुए कलाकारों की बहुप्रतीक्षित ‘द लिस्ट’ जारी कर दी है। तीन सफल सीजन के बाद लौट रहा यह मंच इस बार और अधिक विविधता, गहराई और प्रयोग के साथ सामने आ रहा है। सीजन 4 में रेखा भारद्वाज, आदित्य रिखारी, कुटले खान, फहीम अब्दुल्ला, अर्सलान निज़ामी, मामे खान और मोहम्मद फैज़ जैसे कई चर्चित कलाकार शामिल हैं। यह लाइन-अप देश के अलग-अलग हिस्सों की संगीत विरासत को एक मंच पर लाने का वादा करता है।


इस बार का सीजन भारत की मिट्टी से जुड़ी कहानियों—भक्ति, विरह, प्रेम और स्मृतियों—को नए अंदाज़ में पेश करेगा। राजस्थान का लोक संगीत, कश्मीर की दास्तानगोई, बनारस की सांस्कृतिक झलक और पंजाब की सूफी परंपरा जैसे तत्व इसमें खास आकर्षण होंगे।
कलाकारों के अनुसार, कोक स्टूडियो भारत एक ऐसा मंच है जो परंपरा और आधुनिकता के बीच पुल बनाता है। यहां जुगलबंदी के ज़रिए संगीत को नया आयाम मिलता है, जहां व्यक्तिगत भावनाएं भव्य ध्वनि में बदल जाती हैं।


डिजिटल-फर्स्ट दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार यह सीजन प्रयोग और अनुभव का संतुलित मिश्रण पेश करेगा। गानों का खुलासा धीरे-धीरे किया जाएगा, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बनी रहे। सीजन 4 के साथ कोक स्टूडियो भारत एक बार फिर भारतीय संगीत को राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने के लिए तैयार है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.