Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai ब्रज की पावन धरा से गूंजेगा ‘बोलो राधे राधे’ की भक्ति का स्वर The devotional voice of 'Bolo Radhe Radhe' will resonate from the holy land of Braj.

 


  • राधा-कृष्ण भक्ति और गौसेवा का संदेश देगी ‘बोलो राधे राधे'
  • मथुरा-वृंदावन में शुरू होगी ‘बोलो राधे राधे’ की शूटिंग
  • सनातन संस्कृति की खुशबू लेकर आ रही है ‘बोलो राधे राधे
Mumbai (Anil Bedag)  हिंदी सिनेमा में भक्ति और आध्यात्मिकता की खुशबू एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। राधा-कृष्ण भक्ति, ब्रज संस्कृति और गौसेवा के संदेश से सजी फिल्म बोलो राधे राधे अपनी घोषणा के साथ ही देश-विदेश के श्रद्धालुओं और सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। मथुरा-वृंदावन की पावन धरती पर शुरू होने जा रही इस फिल्म को लेकर भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, लंदन, मॉरिशस, ऑस्ट्रेलिया और न्यू जर्सी में बसे भक्तों के बीच भी खास उत्सुकता देखी जा रही है।

ब्रज संस्कृति और भक्ति का सिनेमाई संगम -आध्यात्मिकता, संस्कृति और सामाजिक संदेश को केंद्र में रखकर बनाई जा रही फिल्म बोलो राधे राधे भारतीय सनातन परंपरा के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शकों तक पहुंचाएगी। कहानी में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी की दिव्य भक्ति, गौमाता की सेवा और संरक्षण, तथा समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा को भावनात्मक और मनोरंजक अंदाज़ में प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के मूल्यों—सेवा, करुणा, श्रद्धा और संस्कार को भी उजागर करना है। यही वजह है कि इसकी कहानी में आध्यात्मिक भाव के साथ सामाजिक चेतना का भी मजबूत संदेश देखने को मिलेगा।

शोध और परंपरा का गहरा जुड़ाव -फिल्म के निर्माता-निर्देशक रवि भाटिया के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की तैयारी में गहन शोध किया गया है। कई विद्वानों, संत-महात्माओं और गीता अध्ययन से जुड़े लोगों से सलाह लेकर कहानी को आकार दिया गया है।
उनका कहना है कि यह फिल्म ब्रज संस्कृति और अवधी भाषा का अद्भुत संगम होगी, जिससे दर्शकों को न केवल आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा बल्कि स्थानीय संस्कृति की असली झलक भी देखने को मिलेगी।


रेव मीडिया के बैनर तले बन रही इस फिल्म को गौमाता सेवा फोरम का भी सहयोग मिल रहा है। फिल्म का मुहूर्त वैशाखी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन में किया जाएगा, जिसके साथ ही शूटिंग की शुरुआत होगी। ब्रज की इस पावन भूमि से शुरू होने वाला यह सिनेमाई सफर स्थानीय कलाकारों के लिए भी खास अवसर लेकर आएगा। फिल्म में ब्रज क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली कलाकारों को बड़े पर्दे पर अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा।


अलग-अलग राज्यों के कलाकारों का संगम -फिल्म में दक्षिण भारत, मुंबई, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा कई लोकप्रिय यूट्यूबर, सोशल मीडिया क्रिएटर और नए चेहरे भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं। निर्माताओं का मानना है कि पारंपरिक भक्ति विषय के साथ युवा प्रतिभाओं की भागीदारी इस फिल्म को नई पीढ़ी के बीच भी लोकप्रिय बना सकती है। फिल्म में कुल 11 मौलिक और मधुर गीत होंगे, जिनमें राधा-कृष्ण भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं को संगीत के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। संगीत और भावनात्मक कथा के कारण कई जानकारों का मानना है कि यह फिल्म कभी सुपरहिट रही जय संतोषी माता की तरह दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बना सकती है।


संवेदनशील सिनेमा के लिए पहचाने जाते हैं -इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन रवि भाटिया कर रहे हैं, जो पहले भी देशभक्ति फिल्म “2 लिटिल इंडियंस” के जरिए अपनी संवेदनशील कहानी कहने की शैली के लिए पहचाने जाते हैं। उनका मानना है कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने का प्रभावी जरिया भी है।


वैश्विक स्तर पर रिलीज की तैयारी -निर्माताओं की योजना है कि फिल्म को वर्ष 2027 में दुनिया भर में रिलीज किया जाए, ताकि भारत की भक्ति परंपरा, ब्रज संस्कृति और गौसेवा का संदेश वैश्विक स्तर तक पहुंच सके। भक्ति, सेवा, संस्कार और मनोरंजन का अनोखा संगम बनने जा रही यह फिल्म निस्संदेह आने वाले समय में आध्यात्मिक सिनेमा के क्षेत्र में एक खास पहचान बना सकती है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.