Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू ओड़िया स्कूल की स्वर्ण जयंती 25–26 अप्रैल को Golden Jubilee of Kiriburu Odia School on 25–26 April

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू हिलटॉप स्थित ओड़िया स्कूल अपनी स्वर्ण जयंती 25 और 26 अप्रैल को उत्साहपूर्वक मनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन समिति पूरी सक्रियता से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। सरकारी तंत्र एवं किरीबुरू खदान प्रबंधन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्कूल के अध्यक्ष एवं पूर्व छात्र राजेन्द्र सिंधिया ने बताया कि इस समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। करीब 500 से अधिक एलुमनी के जुटने की संभावना है।


दो दिवसीय इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, वहीं पूर्व छात्र-छात्राएं अपने जीवन अनुभव साझा करेंगे। गीत-संगीत और आपसी मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा। विद्यालय को वर्ष 1973 में ओड़िशा सरकार से पंजीकरण प्राप्त हुआ था, जबकि पहला मैट्रिक बैच 1978 में निकला। इस स्कूल की स्थापना ओड़िया भाषा, संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखने के उद्देश्य से की गई थी। कठिन परिस्थितियों में स्थानीय लोगों के सहयोग से इस विद्यालय की नींव रखी गई थी। आज इस विद्यालय के छात्र देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं। स्वर्ण जयंती के इस अवसर पर सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, जिससे यह आयोजन यादगार बन सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.