Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai शंकर-एहसान-लॉय के साथ संगीत का महासंग्राम A musical extravaganza with Shankar-Ehsaan-Loy

 


  • डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को 
  • 31 मार्च को गूंजेगा भारत का नया सुर
Mumbai (Anil Bedag)  देश की अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनी बजाज फिनसर्व ने अपने अनूठे डिजिटल-फर्स्ट संगीत टैलेंट प्लेटफॉर्म 'बजाज धुनिव्हर्स' के भव्य समापन की घोषणा कर दी है। इस संगीत महाकुंभ का ग्रैंड फिनाले आगामी 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जहाँ दिग्गज संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की उपस्थिति में 'वॉइस ऑफ द नेशन' का अनावरण होगा। पिछले छह महीनों से जारी इस तलाश ने भारतीय संगीत जगत में तकनीक और प्रतिभा के संगम का एक नया उदाहरण पेश किया है।


इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता इसका डिजिटल स्वरूप रहा, जिसके कारण महानगरों से लेकर सुदूर गांवों तक के 60,000 से अधिक उम्मीदवारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। बिना किसी टेलीविजन विज्ञापन के मिली यह भारी प्रतिक्रिया दर्शाती है कि देश के कोने-कोने में संगीत की असीम क्षमता मौजूद है। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद शंकर-एहसान-लॉय ने 10 मुख्य प्रतियोगियों और एक वाइल्ड कार्ड एंट्री को फाइनल के लिए चुना है। विजेता को न केवल जी म्यूजिक कंपनी के साथ एक स्वतंत्र एल्बम रिकॉर्ड करने का मौका मिलेगा, बल्कि वे शंकर-एहसान-लॉय के साथ मिलकर बजाज की 'सॉनिक आइडेंटिटी' यानी कंपनी का आधिकारिक एंथम भी तैयार करेंगे।


इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए शंकर महादेवन ने कहा कि बजाज धुनिव्हर्स के बारे में मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसका उद्देश्य भारत के हर कोने से संगीत प्रतिभा को ढूंढना और उन्हें आगे लाना है। डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण ने इस भागीदारी को सही मायने में समावेशी बना दिया है। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म के अध्यक्ष मानव मियानवाल ने बताया कि हम देश की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पहले साल मिले इस जबरदस्त प्रतिसाद से हमें भविष्य में इसे और भी बड़ा बनाने का साहस मिला है।


एहसान नूरानी और लॉय मेंडोन्सा ने भी प्रतिभागियों के स्तर की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक अनुभव बताया। इस पूरे सफर को बजाज धुनिव्हर्स के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। 31 मार्च की शाम देश को अपना नया संगीत सितारा मिलने वाला है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.