Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे लापता, परिजनों में मचा कोहराम Three children, including a 13-year-old boy, are missing, leaving family members in a state of panic.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार दर्शना चाम्पिया 15 मई की दोपहर गुवासाई स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर ठाकुरा लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला, लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटा। 


काफी इंतजार के बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में भी पता किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि दर्शना के साथ खेलने गए उसके दोनों दोस्त भी उसी दिन से लापता हैं। तीनों बच्चों के अचानक गायब हो जाने से गांव में चिंता और भय का माहौल है। परिजन लगातार बच्चों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद गुवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश कर रही है तथा लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों को जल्द खोज निकालने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.