Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगी A Chhabeel dedicated to the martyrdom of Guru Arjan Dev Ji was set up.

 


Upgrade Jharkhand News. सिखों के पांचवें गुरु और शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी के 401 वीं शहादत को समर्पित छबील साकची झंडा चौक में लगाई गई। स्थानीय सिख दुकानदारों ने आम राहगीरों के बीच ठंडे शर्बत और चना प्रसाद का वितरण किया। इन युवाओं की हौंसला आफजाई करने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह, बलबीर सिंह, त्रिलोक सिंह, श्याम सिंह भाटिया पहुंचे। अरदास में शामिल हुए और संगत की सेवा की। 


बाबा दलजीत सिंह ने समस्त जीवों के कल्याण की अरदास की। इसमें सतबीर सिंह गोल्डू, तलविंदर सिंह पोली, अमरजीत सिंह बबलू, हरमीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, राज्जी, कल्लू, शंकू, चंचल, हन्नी सिंह, ट्विंकल सिंह आदि ने सेवाएं दी। उल्लेखनीय है कि मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर लाहौर में यशा कानून के अनुसार गुरु महाराज को शहीद किया गया था। उन्हें गर्म लोहे के तवा में बैठाया गया तपती रेत शरीर पर डाली गई। खौलते पानी के बड़े बर्तन में डाला गया था। उनका शरीर काला पड़ गया था और पूरा खून भी गर्मी से सुख कर काला हो गया था।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.