Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa श्रम विभाग के खिलाफ 26 मई को धरना-प्रदर्शन करेगा झारखंड जेनरल कामगार यूनियन Jharkhand General Kamgar Union to stage protest against Labour Department on May 26

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड जेनरल कामगार यूनियन की ओर से 26 मई 2026 (मंगलवार) को रांची स्थित श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की गई है। यूनियन ने पोस्टर जारी कर मजदूर हितों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उठाते हुए राज्य सरकार और श्रम विभाग के खिलाफ आंदोलन का आह्वान किया है। यूनियन ने भवन एवं सड़क निर्माण कार्यों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया है।यूनियन की मांग है कि निर्माण कार्यों में हो रही लूट की जांच एसीबी से कराई जाए तथा श्रमिक मित्रों की संपत्ति की भी जांच की जाए।इसके साथ ही वर्तमान व्यवस्था को हटाकर ट्रेड यूनियन के माध्यम से मजदूरों का निबंधन कराने की मांग उठाई गई है। 


यूनियन ने श्रम विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं।मांग है की सभी श्रम विभाग पदाधिकारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय में बैठना अनिवार्य किया जाए और 11 बजे के बाद आने वाले अधिकारियों की हाजिरी काटी जाए।इसके अलावा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान की गारंटी देने और सभी श्रमिकों को पीएफ का लाभ सुनिश्चित कराने की भी मांग रखी गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.