Guwa (Sandeep Gupta) जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक में “परखः तैयारी नई उड़ान” कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके अनुसार जिले के सभी श्रेणी के विद्यालयों में प्रत्येक माह की 05 तारीख को “खेल दिवस/खेल महोत्सव” आयोजित किया जाएगा। साथ ही 12 मई 2026 को विद्यालय स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने का भी निर्णय लिया गया है। खेल महोत्सव के दौरान समसामयिक विषयों पर चर्चा-परिचर्चा भी की जाएगी।
इसी क्रम में नुईया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने एवं ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से चलचित्र के माध्यम से एक प्रेरणादायक फिल्म भी दिखाई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। गोटी-चम्मच दौड़ में पदमा होनहागा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इंदु बोयपोय द्वितीय और सुजाता मुंडू तृतीय स्थान पर रहीं।
बैलून रेस में अविनाश कुंडल ने पहला स्थान हासिल किया, राजा चाम्पिया दूसरे और नर्सिंग चाम्पिया तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लूडो प्रतियोगिता में अनीश एंड ग्रुप प्रथम, हल्याणी एंड ग्रुप द्वितीय तथा पदमा एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार दास, गीता महतो, एस्पायर से पुनम देवी,अनिता चाम्पिया,साक्षी सिंह सहित शिक्षकगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने छात्रों में खेल भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment