Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa एनएमडीसी सहकारी समिति चुनाव में बीरबल गुड़िया की शानदार जीत Birbal Gudiya wins NMDC Cooperative Society elections with a landslide victory

 


Guwa (Sandeep Gupta) एनएमडीसी कर्मचारी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति लिमिटेड के निदेशक/कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव का अंतिम परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिया गया। चुनाव में बीरबल गुड़िया ने सबसे अधिक 86 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं राज कुमार प्रसाद और संदीप तियु ने भी जीत हासिल करते हुए निदेशक मंडल में अपनी जगह पक्की कर ली। मेघाहातुबुरु स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ था। पूरे दिन समिति के सदस्यों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसके बाद देर शाम मतगणना की गई। 


चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पांच सदस्यीय अधिकारियों की टीम तैनात की गई थी। टीम में टिप्पण मंडल, दिनेश मिस्त्री, अजय महतो, अभिजीत गोप एवं प्रशांत एक्का शामिल रहे। घोषित परिणाम के अनुसार बीरबल गुड़िया ने 86 वोट हासिल कर सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। राज कुमार प्रसाद को 59 वोट मिले, जबकि संदीप तियु ने 58 मत प्राप्त किए। वहीं प्रकाश हेम्ब्रम को 44 तथा सुशील कुमार मिश्रा को 24 वोट मिले। इस चुनाव में शहनाज परवीन उर्फ बेबी अकेली महिला उम्मीदवार थीं। महिला आरक्षित प्रतिनिधित्व के तहत उनका चयन पहले ही निर्विरोध हो चुका था। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें भी निदेशक मंडल में शामिल कर लिया गया। 


जानकारी के अनुसार समिति में कुल चार लोगों को संयुक्त रूप से निदेशक बनाया जाना है। चुनाव परिणाम के आधार पर सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले तीन प्रत्याशी — बीरबल गुड़िया, राज कुमार प्रसाद और संदीप तियु — निदेशक चुने गए हैं। इनके साथ निर्विरोध निर्वाचित शहनाज परवीन उर्फ बेबी भी निदेशक कमिटी का हिस्सा रहेंगी। एनएमडीसी की यह सहकारी समिति मेघाहातुबुरु एवं आसपास के सेल कर्मियों और कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। समिति कर्मचारियों को सस्ते दरों पर खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराती है। यही वजह है कि हर चुनाव में कर्मचारियों के बीच भारी उत्साह और दिलचस्पी देखने को मिलती है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.