Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa चार मरीजों को पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत ने लिया गोद, एक वर्ष तक मिलेगा पोषण आहार Eastern and Western Panchayats adopted four patients, providing them with nutritional food for one year.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा क्षेत्र की पूर्वी पंचायत एवं पश्चिमी पंचायत द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए चार मरीजों को गोद लिया गया। इसके तहत पूर्वी पंचायत में दो तथा पश्चिमी पंचायत में दो मरीजों को चयनित कर उन्हें पोषण आहार उपलब्ध कराया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी मरीजों को लगातार एक वर्ष तक पोषण आहार दिया जाएगा, ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इसके साथ ही पंचायत स्तर से मरीजों के समुचित इलाज की जिम्मेदारी भी उठाई गई है।


पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि जरूरतमंद एवं कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कार्यक्रम के दौरान पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, नोवामुंड़ी भाग-एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, रोजगार सेवक कृतिधर महतो सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.