Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन BJP training camp concludes successfully in Kiriburu

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता और आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रातःकाल ध्वज प्रणाम एवं शाखा कार्यक्रम के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिसमें अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। 


इसके बाद सामूहिक भोजन का आयोजन हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता और एकजुटता का भाव मजबूत हुआ। विचार परिवार विषय पर अजय कुमार ने भाजपा की राष्ट्र प्रथम विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं मृत्युंजय शर्मा ने व्यावहारिक सत्र में जनसंपर्क और संवाद कौशल की अहमियत बताई। राहुल सहदेव ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वान किया। राकेश भास्कर ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की निरंतरता और जनसंपर्क को मजबूत करने पर बल दिया।


समापन सत्र में डॉ. प्रदीप वर्मा ने 2027 पंचायत चुनाव को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए बूथ स्तर तक विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। अंत में जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को जनसेवा में लागू करने की अपील की। कार्यक्रम में मधु कोड़ा सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.