Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक घायल Cyclist killed, one injured in collision with Bolero

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदापि में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बोलेरो वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए साइकिल सवार सोमा चोताम्बा (उम्र लगभग 50 वर्ष), पिता स्वर्गीय सारदा चोताम्बा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोमा चोताम्बा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। वहीं इस हादसे में सुखराम चोताम्बा नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नोवामुंड़ी स्थित टिस्को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.