Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, सांसद से मिले प्रतिनिधि Demand for inclusion of Ho language in the Eighth Schedule intensifies, representatives meet MP

 


Guwa (Sandeep Gupta) आदिवासी हो समाज युवा महासभा के प्रतिनिधियों ने किरीबुरू में राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से मुलाकात कर हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को एक बार फिर प्रमुखता से उठाया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने सांसद को साल का पौधा भेंट कर उनके द्वारा राज्यसभा में इस मुद्दे को मजबूती से उठाने पर आभार प्रकट किया। महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव गोपी लागुरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि हो समाज पिछले 40-50 वर्षों से भाषा की मान्यता के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में कई बार उठाया जा चुका है, साथ ही दो राज्यों से इसकी अनुशंसा भी की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि समाज द्वारा दोलाबु-दिल्ली अभियान के तहत हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाता है। 


इसके अंतर्गत रेल जाम, सड़क जाम, रैली, पैदल यात्रा, साइकिल यात्रा, पोस्टकार्ड अभियान और धरना-प्रदर्शन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इतना ही नहीं, समाज के प्रतिनिधि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और जनजातीय मामलों के मंत्री से भी कई बार मुलाकात कर चुके हैं। महासभा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है, फिर भी समाज को उम्मीद है कि सांसद के प्रयासों से इस दिशा में प्रगति होगी। इस पर सांसद प्रदीप वर्मा ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वे इस मांग को पुनः सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाएंगे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता धनुर्जय लागुरी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.