Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa एनएमडीसी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति चुनाव में दिखा उत्साह Enthusiasm shown in NMDC Consumer Store Cooperative Society elections

 


Guwa (Samdee Gupta) मेघाहातुबुरु स्थित एनएमडीसी कर्मचारी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति लिमिटेड के निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक भवन में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और पूरे परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिला। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पांच सदस्यीय टीम तैनात की गई थी। टीम में टिप्पण मंडल, दिनेश मिस्त्री, अजय महतो, अभिजीत गोप एवं प्रशांत एक्का शामिल रहे। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से चलती रही। इस चुनाव में कुल 113 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 


निदेशक/कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। प्रकाश हेंब्रम को स्कूटर, बीरबल गुड़िया को छाता, राज कुमार प्रसाद को बैग, सुशील कुमार मिश्रा को टेबल फैन तथा संदीप तीयू को हाथ घड़ी चुनाव चिन्ह मिला है। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे। हालांकि प्रशासनिक सतर्कता के कारण पूरे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रही। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की जाएगी तथा विजेता उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.