Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन Former Chief Minister Arjun Munda received a grand welcome in Kiriburu, inaugurated the Pandit Deendayal Upadhyay Training Campaign

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू के नेतृत्व में मातृशक्ति एवं महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अभिनंदन के माध्यम से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया। 


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं समाज सेवा के मूल उद्देश्यों की जानकारी दी गई। अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। 


उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान केवल संगठनात्मक मजबूती का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं महिला शक्ति की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.