Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अस्पताल के मेल वार्ड एवं महिला वार्ड में नए एयर कंडीशन लगाए गए हैं, जबकि पुराने एयर कंडीशन की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया गया है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। यह जानकारी गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार अमन ने दी। उन्होंने बताया कि फिजियोथैरेपी विभाग में भी नया एयर कंडीशन लगाया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके।
उन्होंने आगे कहा कि पहले रविवार को अस्पताल की लैब बंद रहती थी, लेकिन अब मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लैब को रविवार के दिन भी खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे अब मरीज रविवार को भी आवश्यक जांच करा सकेंगे। अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए फ्री बाकेट सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है तथा अटेंडेंट की संख्या भी बढ़ाई गई है। वहीं सप्लाई कंस्ट्रक्शन मजदूरों के लिए आरओ की नई मशीन लगाई गई है, जिससे उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके अलावा अस्पताल के किचन का उद्घाटन भी किया गया है तथा दवाओं की उपलब्धता बढ़ाई गई है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।


No comments:
Post a Comment