Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह, पिता धरम सिंह, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं, भटककर कराईकेला पहुंच गए थे। युवक के दूसरे क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उसका फोटो साझा कराया तथा स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आया और पता चला कि संदीप सिंह गुवा के सेवा नगर का रहने वाला है। पहचान होने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत युवक के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उसे सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
बताया गया कि संदीप सिंह के पिता धरम सिंह काफी बीमार हैं। इसके बाद युवक को सकुशल वापस लाने के लिए समाजसेवी महिलाओं ने पहल की। संदीप सिंह की चचेरी बहन बाली सिंह के साथ समाजसेवी गीता देवी, रेनू सिंह और पदमा केसरी कराईकेला थाना पहुंचीं तथा वहां के थाना प्रभारी से मुलाकात कर युवक को अपने साथ लेकर मंगलवार देर रात गुवा पहुंचीं। इसके बाद संदीप सिंह को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण वह भटक गया था। इस दौरान एक मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा उसकी जांच कर एक माह की दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। मामले की सूचना गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार को भी दे दी गई है।

No comments:
Post a Comment